---Advertisement---

Weather update : चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ दिखाएगा असर; रांची समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा में बदलाव आने से आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका प्रभाव 5 दिसंबर से पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो कम दबाव का प्रभाव 4 दिसंबर की शाम के बाद चक्रवाती तूफान के रूप में चेन्नई और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश व इससे सटे उत्तरी तमिलनाडु तटों को पार कर सकता है। इसके अलावे 5 दिसंबर से झारखंड के अधिकतर जिलों में वर्षा होने की संभावना है। राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आने वाले कुछ दिनों के बीच यहां के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

छाए रहेंगे बादल

राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी, इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना

राज्य में 3 और 4 दिसंबर को सुबह के समय हल्का या मध्यम कोहरा या धुंध छाए रहेंगे। इसके बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा।

5 दिसंबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में कुछ जगहों पर हल्की और मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 6 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं 7 दिसंबर को झारखंड के दक्षिणी भाग में अलग अलग जगहों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---