सोशल संवाद/ जमशेदपुर : झारखंड में पिछले 24 घंटें में मौसम शुष्क रहा। आसमान साफ रहा। सुबह हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। आने वाले 18 फरवरी से मौसम फिर बदलने वाला है। दो दिन बारिश होने की उम्मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 फरवरी, 2025 को दी।मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें अगले 3 से 4 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
केंद्र के अनुसार 16 और 17 फरवरी को राज्य में सुबह में धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
आंशिक बादल रहेगा
केंद्र के अनुसार 18 और 19 फरवरी को सुबह में धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक बादल छा सकते हैं।
इस दिन बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 20 और 21 फरवरी को सामान्य तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन अथवा बारिश हो सकती है।