बिग बॉस के घर में अशनूर कौर के साथ नेशनल टीवी पर बॉडी शेमिंग का मामला सामने आया।

बीते एपिसोड में अशनूर और अभिषेक की गलती के कारण पूरे घरवाले नॉमिनेट हो गए।

तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और अमाल मलिक ने अशनूर की शक्ल और वजन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

तान्या ने कहा कि अशनूर उनकी मम्मी जैसी दिखने लगी हैं, जबकि अमाल मलिक ने उनकी शक्ल को अंडे जैसा बताया।

 रोहन मेहरा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि किसी की बॉडी शेम करना बिल्कुल गलत है

जन्नत जुबैर, सुम्बुल तौकीर, आवेज दरबार ने अशनूर का समर्थन किया और उसे मजबूत और कॉन्फिडेंट बताया।  

सितारों ने कहा कि अशनूर ने जिस तरह अपना सिर ऊंचा रखकर खेला, वह सराहनीय है।

सभी उम्मीद कर रहे हैं कि इस मुद्दे पर मेकर्स और सलमान खान सख्त कार्रवाई करेंगे