पूर्व दिशा में नारंगी, हरे रंग से रंगोली बनानी चाहिए। दक्षिण दिशा में लाल रंग से रंगोली बनानी चाहिए। पश्चिम दिशा में सफेद अथवा क्रीम रंग की रंगोली बनानी चाहिए, जिसका आकार गोल हो।

दिवाली के दौरान अपने घर को ताजे फूलों से सजाने से पॉजिटिव एनर्जी घर में आती है। इसके लिए अपने घर के उत्तर और पूर्व कोने में फूलों की सजावट रखें।

आप गोलाकार या अर्ध-गोलाकार में डिजाइन बना सकते हैं, इन्हें वास्तु के हिसाब सेआदर्श माना जाता है। आपको तेज किनारों वाले डिजाइन नहीं बनाने चाहिए।

रंगोली को रंगीन और सुंदर बनाने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें। आपको सिंथेटिक रंगों या रसायनों का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि वे वास्तु के नियमों के अनुसार नहीं हैं।