सर्दियों में होंठ फटने की समस्या आम है, जिससे चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है

मार्केट के ब्यूटी प्रोडक्ट्स महंगे होने के बावजूद कई बार असर नहीं करते

अब घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल लिप बाम, वो भी सिर्फ दो आसान सामग्री से

सामग्री: 2 बड़े चम्मच नारियल तेल और 1 छोटा चम्मच शहद

चाहें तो 1-2 बूंद एसेंशियल ऑयल (वनीला, पेपरमिंट या लैवेंडर) भी डालें

एक पैन में नारियल तेल हल्का गरम करें, फिर उसमें शहद और ऑयल डालकर मिक्स करें

मिश्रण को छोटे डिब्बे या लिप बाम ट्यूब में भरें और ठंडा होने दें

ठंडा होने के बाद आपका लिप बाम तैयार है होंठ बनेंगे सॉफ्ट और गुलाबी