2024 रविवार को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आगाज हुआ।

इस दौरान 12वीं फेल एनिमल और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी कई फिल्मों का बोलबाला रहा।

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।

आलिया भट्ट को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड  मिला।

एक तरह जहां आलिया बेस्ट एक्ट्रेस बनीं तो वहीं पति रणबीर कपूर ने भी बाजी मारी।

ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला।

आलिया और रणवीर की इस जीत से कपूर परिवार बेहद खूश है

देखा जाए तो एक ही फैमिली में डबल सेलिब्रेशन का माहौल है।