फिल्म एनिमल की अपार सफलता के बाद अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म रामायण में नजर आ सकते हैं।

डायरेक्टर नितेश तिवारी रामायण का डायरेक्शन कर रहे हैं।

इस बीच रामायण की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

बता दे की रामायण की शूटिंग मुंबई और लंदन के इलाकों में हो सकती है।

फिल्म रामायण के लिए रणबीर कपूर , साई पल्लवी और यश के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं।

बता दे की इस मूवी में हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल ने भी हामी भर दी है।

हालांकि नितेश तिवारी की मल्टी स्टारर रामायण की बाकी अन्य स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है।

भगवान राम के रोल में रणबीर को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।