पनीर जल्दी खराब होता है, लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स से आप इसे लंबे समय तक रख सकते हैं।
फ्रिज में रखने से पहले पनीर को नमक वाले पानी में रखें और हर 24 घंटे में पानी बदलें।
इस तरीके से पनीर करीब 10 दिन तक ताजा रहेगा।
कच्चे पनीर को गीले कॉटन के कपड़े में लपेटकर रखें, ये हफ्तेभर सॉफ्ट रहेगा।
महीनेभर के लिए पनीर स्टोर करना है तो इसे क्यूब्स में काटकर फ्रीजर में जमा लें।
ठोस होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में पैक करें और जरूरत पड़ने पर हल्के गर्म पानी में भिगोकर इस्तेमाल करें।
अगर फ्रिज नहीं है, तो पनीर को ठंडे पानी में डुबोकर रखें और हर 8-10 घंटे में पानी बदलें।
Learn more