जानें World Cancer Day मनाने का महत्व और इतिहास

4 फरवरी को  दुनियाभर के देशों को साथ मिलकर कैंसर से लड़ने और इसकी रोकथाम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसके पीछे का उद्देश्य, लोगों में इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना है।

इस दिन कैंसर के लक्षणों को पहचानने और इससे बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है।

बता दे की साल 1999 में, वर्ल्ड सम्मिट एगेन्स्ट कैंसर पेरिस में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया गया था।

इसके बाद साल 2000 में 4 फरवरी को पहली बार वर्ल्ड कैंसर डे मनाया गया था।

इस बीमारी से जुड़े शोध और देखभाल को बढ़ावा देना, इस दिन को मनाने का मुख्य लक्ष्य है।