सोशल संवाद / डेस्क : आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संचालित सभी ग्रुप/कम्युनिटी के एडमिन को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी ग्रुप में सांप्रदायिक सामग्री, भड़काऊ टिप्पणी या अफवाह प्रसारित नहीं की जाए। सभी ग्रुप एडमिन अपने-अपने स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

यह भी पढे : सन्नी उरांव ने विश्वकल्याण आश्रम में स्वामी सदानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले संदेशों और पोस्ट पर सतत अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) की जा रही है। यदि किसी भी ग्रुप/कम्युनिटी में कानून-व्यवस्था के प्रतिकूल सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित ग्रुप एडमिन के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की सूचना या आपात स्थिति में जिला स्तर पर संचालित नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।
दूरभाष संख्या:
06582-259911
06582-255164
9931422251
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को बनाए रखें तथा किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा करने से बचें।









