July 27, 2024 9:08 am
Search
Close this search box.

सर्दी में कौन कौन से फल खाना चाहिए | What fruits are better in winter

सोश्ल संवाद / डेस्क : सर्दियों में ऐसे आहार का सेवन करे , जिससे आपका शरीर गर्म रहे। इसलिए कई लोग सर्दियों में सूप और गर्म तासीर वाली चीजें खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा हमें सर्दियों में ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट हो। सर्दी का मौसम अपने साथ सर्दी-खांसी और ढेर सारी बीमारियाँ लेकर आता है। खासतौर पर सर्दियों में हमें फलों का सेवन करना चाहिए। फलों को खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आज हम इस लेख में कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिससे ठंड के मौसम में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।

नाशपाती

सर्दियों में नाशपाती का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। यह एक ऐसा फल है, जो ठंड में आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है। इसका जूस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसे बच्चे भी काफी चाव से खाते हैं। यह आपके आंत को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन घटाने में मददगार हो सकता है। नाशपाती विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बीमारियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा नाशपाती में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाले सूजन को कम करता है।

ये भी पढे : मशरूम खाने से क्या लाभ है| What do mushrooms do for your body

अनार

सर्दियों में अनार भी आपको काफी आसानी से मिल जाती है। अनार का सेवन करने से यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करेगा । सर्दियों में ब्लड   से जुड़ी परेशानियां होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप अनार का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा स्किन पर निखार लाने और वजन को घटाने अनार बेहद फायदेमंद साबित होगा। इससे शरीर में खून की कमी भी दूर हो सकती है। साथ ही सर्दियों में होने वाली परेशानी भी कम होगी।

सेब

रोजाना सिर्फ एक सेब का सेवन करने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे , सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में सेब आपके लिए लाभकारी हो है। अगर आप खुद को और अपने बच्चों को फिट रखना चाहते हैं, तो रोजाना 1 सेब का सेवन करें। सेब विटामिन ए, फाइबर, पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब का सेवन करने से मस्तिष्क और शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है। सर्दियों में खुद को दुरुस्त रखने के लिए सेब या फिर सेब का जूस पिएं। इससे काफी लाभ हो सकता है। रोजाना सेब खाने से सर्दियों में आपका वजन कंट्रोल रह सकता है।

केला

अक्सर कई बार आपने देखा होगा कि लोग सर्दियों में केला खाने के लिए मना करते हैं। क्योंकि इससे सर्दी-जुकाम की परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है। लेकिन आपको बता दें कि सर्दियों में केला खाना भी आपके लिए लाभकारी है। रोजाना एक केला खाने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। आप इसे बच्चों को भी दे सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम नहीं होता है। हालांकि, अगर आपको या फिर आपके बच्चों को पहले से ही सर्दी-जुकाम है, तो उन्हें केला न दें।

मौसम्बी

संतरे की तरह मौसम्बी का सेवन भी सर्दियों में आपके लिए लाभकारी है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में लाभकारी है। खुद को दुरुस्त रखने के लिए नियमित रूप से आप 1 गिलास मौसम्बी का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा आप इसे छिलकर संतरे की तरह भी खा सकते हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है, जो कई बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी