शाहरुख खान की ‘जवान’ पर दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या आदेश दिया? जानें पूरी ख़बर

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : निर्देशक एटली की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ खूब चर्चा में बनी हुई है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म को लेकर कई अपडेट्स अभी तक सामने आए हैं, जिन में से कुछ फेक भी साबित हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर जवान के कुछ फोटोज-वीडियोज भी लीक हुए, जो तेजी से वायरल हुए। इस बीच अब दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म को लेकर एक आदेश दिया है। ऐसे में क्या है पूरा मामला और क्या है कोर्ट का आदेश, आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Sunrise Enclave

दरअसल हाल ही में फिल्म जवान से जुड़े दो वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे। एक वीडियो में जहां शाहरुख खान, एक्शन सीक्वेंस करते दिख रहे थे तो दूसरे सीन में एक डांस सीन था। ऐसे में इन वीडियोज के लीक होने पर शाहरुख-गौरी के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इसे कॉपीराइट का उल्लंघन बताते हुए दिल्ली कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

इस याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 अप्रैल को फैसला दिया और कहा कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ ही साथ केबल टीवी, डायरेक्ट टू होम सर्विस और वेबसाइट्स आदि से इन वीक्ड वीडियोज को हटाना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट