सोशल संवाद/डेस्क : पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया। पाकिस्तान सरकार ने रविवार को कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट खेलेगी, लेकिन भारत से नहीं भिड़ेगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कहा कि PCB अपने फैसले पर फिर से विचार करें।
यह भी पढे : IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन का पहला T20I शतक, भारत ने बनाए 233 रन
पाकिस्तान पर क्या असर होगा?
असर-1: ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा
ICC की प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक मैच बॉयकॉट करने से पाकिस्तान का ही रन रेट खराब होगा। 16.10.7 क्लॉज में बताया है कि पाकिस्तान के 20 ओवर में 0 रन होंगे। जबकि भारत का एक भी ओवर काउंट नहीं होगा। इससे पाकिस्तान का रन रेट बाकी मैच जीतकर भी निगेटिव में जा सकता है।
ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं। पाकिस्तान अगर 3 में से एक भी मैच हार गई तो टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी। अमेरिका तो पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर ग्रुप स्टेज में ही बाहर भी कर चुका है। नीदरलैंड भी ICC टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर करते आई है।
असर-2: वर्ल्ड कप से बैन कर सकता है ICC
ICC ने पाकिस्तान को अपने फैसले पर फिर विचार करने के लिए कहा है। वर्ल्ड बॉडी अब PCB से पूछेगा कि उन्होंने बॉयकॉट क्यों किया? अगर पाकिस्तान ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो ICC उन्हें इसी वर्ल्ड कप से बैन भी कर सकता है। इससे पहले भी 5 टीमें वर्ल्ड कप में मैच का बॉयकॉट कर चुकी हैं।
असर-3: PSL को NOC नहीं मिलेगी
पाकिस्तान इस मामले में सुरक्षा कारणों का हवाला नहीं दे सकता, क्योंकि टीम अपने सभी मैच भारत की बजाय श्रीलंका में खेलने वाली है। PCB ने अगर बांग्लादेश को सपोर्ट करने का कारण दिया तो भी ICC एक्शन ले सकता है। क्योंकि ICC ने पहले ही PCB को धमकी दे दी थी कि अगर बांग्लादेश को सपोर्ट किया तो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिलेगा।
असर-4: नॉकआउट स्टेज में भारत सामने आया तो क्या करेगा पाकिस्तान?
पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में तो भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया, लेकिन बोर्ड ने यह साफ नहीं किया कि नॉकआउट में अगर टीम इंडिया सामने आई तो टीम खेलेगी या नहीं? ICC के सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि पाकिस्तान से जवाब मांगा जाएगा। अगर कारण संतोषजनक नहीं रहा तो PCB पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने PCB के फैसले पर कहा, हम बस वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। सरकार ने अगर किसी टीम के खिलाफ खेलने के लिए मना कर दिया तो हम उसका पालन करेंगे। हम टूर्नामेंट में अपना 100% खेल दिखाने पर फोकस कर रहे हैं।










