Dr Abhishek Child Care

समाज सेवा करते-करते डॉ विजय सिंह गागराई बढ़े राजनीति की ओर

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने लोकहित के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से धर्म एवं आस्था को बचाने हेतु लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने एवं भीषण ठंड में लोगों के बीच कंबल का वितरण करने एवं गरीब एवं असहाय लोगों को भी धोती, लूंगी ,साड़ी का वितरण करने का कार्य किया जा रहा है। डॉ विजय सिंह गागराई एक पढ़े-लिखे पी.एचडी.तक की पढ़ाई किए हैं।

पढ़ाई के साथ साथ लोकहित के कार्य में भी जुड़े हुए हैं। वे लोगों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रोफेसर के रूप में भी वीमेंस कॉलेज, रांची में कार्यरत हैं। उनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। डॉ विजय सिंह गागराई मानव सेवा के कार्य करते हुए अब राजनीति में भी कदम बढ़ा चुके हैं।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि डॉ विजय सिंह गागराई बहुत कम समय में लोगों के बीच चहेता बन गए हैं। वह किसी भी दल में खड़ा होते हैं तो ग्रामीणों द्वारा भारी बहुमत से जीत दर्ज कराएंगे। यह तो आने वाला समय ही बताएगा अपने विरोधियों को कितने हजार वोट से पीछे छोड़ेंगे।

फिलहाल डॉ विजय सिंह गागराई किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है। उन्होंने आदिवासी हो समाज के पर्व त्योहार के रीति रिवाज, परंपरा, धरोहर एवं धर्म संस्कृति को बचाने के लिए करीब 70 गांव में नगाड़ा ,मांदर एवं अन्य चीजों से सहयोग प्रदान किया है। ग्रामीणों की मांग है कि वह जल्द से जल्द राजनीतिक दल में जुड़कर और लोक सेवा का कार्य करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version