फिल्मी संवाद

कौन है मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, जो अब करेंगी Miss Universe में भारत का प्रतिनिधित्व

सोशल संवाद / डेस्क : रिया सिंघा के सर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज सजा है। वे अब इंटरनेशनली मिस यूनिवर्स 2024 के लिए कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाली हैं। आपको बता दे 22 सितंबर यानी बीते रविवार के दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 कॉन्टेस्ट आयोजित हुआ था। इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है और इसकी विजेता (Miss Universe India 2024 Winner) इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस साल यह अवसर रिया सिंघा को मिला है। 

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 Contestants List: जानिए कौन -कौन से सितारे हुए बिग बॉस के घर के अंदर कैद

कौन हैं रिया सिंघा?

रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं और 19 साल की हैं। इनके माता-पिता का नाम रीटा सिंघा और ब्रिजेश सिंघा है। इस वक्त रिया गुजरात की एसएल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने अपने मौडलिंग करिअर की शुरुआत् 16 साल की उम्र में की थी। रिया मिस टीन गुजरात का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने पीछे साल यानि 2023 में मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह प्रतियोगिता मड्रिड में आयोजित की गई थी, जिसमें 25 अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में रिया ने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी।

रिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 कॉन्टेस्ट में 51 फाइनलिस्टों के साथ प्रतिस्पर्धा की और अपनी सुंदरता, शिष्टता और आत्मविश्वास से जजों के साथ-साथ दर्शकों को भी प्रभावित किया। उन्होंने मिस यूनिवर्स में भारत के प्रतिनिधि के रूप में जाने के बारे में अपनी भावनाओं को भी साझा किया।  क्राउन जीतने के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- आज मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता है। मैं बहुत आभारी हूं। मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। जहां मैं खुद को इस ताज के काबिल समझ सकती हूं। मैं पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हूं।

इस साल मैक्सिको में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें रिया भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें 100 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें से किसी एक के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजेगा। भारत को आखिरी बार मिस यूनिवर्स का खिताब साल 2021 में मिला था, जब हरनाज संधू यह प्रतियोगिता जीती थीं।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

होली से पहले संभल में मस्जिदों को तिरपाल से क्यों ढका जा रहा? अबू आजमी ने ये क्या कह दिया

सोशल संवाद / डेस्क : होली के त्यौहार से पहले संभल की जामा मस्जिद को…

9 hours ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच का होली मिलन, फगुआ के गीतों पर झूमें दिव्यांग

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए युवा संस्था…

10 hours ago
  • फिल्मी संवाद

एक्ट्रेस रान्या ने यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना इंटेलिजेंस को बताया- एयरपोर्ट से बैंडेज-कैंची खरीदी, टॉयलेट में जाकर शरीर पर गोल्ड चिपकाया

सोशल /संवाद डेस्क : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को…

10 hours ago
  • समाचार

सिपाही बहाली में 10 KM नही,अब सिर्फ 1.6 Km की दौड़, झारखंड के मेडिकल स्टूडेंट्स को भी हेमंत सोरेन की बड़ी सौगात

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में सभी तरह की सिपाही बहाली को लेकर हेमंत सोरेन सरकार…

10 hours ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

सोशल संवाद/ डेस्क : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए, युवा संस्था…

10 hours ago
  • राजनीति

झारखंड में खनिज उपकर में बड़ी बढ़ोतरी

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड सरकार ने खनिज उपकर अधिनियम में संशोधन किया है,…

10 hours ago
AddThis Website Tools