खेल संवाद

कौन है सरबजोत सिंह जिन्होंने मनु भाकर के साथ मिलकर जीता Bronze

सोशल संवाद/डेस्क: पेरिस ओलिंपिक (Paris Olympics 2024) चल रहा है। 4 साल में होने वाले इस खेल में भारत को शूटिंग में एक नहीं बल्कि दो ब्रॉन्ज मेडल मिल चुके है। मनु भाकर को पहला ब्रान्ज़ मिला था। फिर उन्होंने दुबारा सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। तो आखिर यह सरबजोत सिंह हैं कौन। चलिए जानते हैं।

सरबजोत सिंह का जन्म 30 सितम्बर 2001 को हुआ था। वे हरियाणा राज्य के अंबाला जिले के धीन गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले साल ही अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए किया है और साल 2023 में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते ही 2024 में हो रहे पेरिस ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक यानी ब्रांज मेडल हासिल कर लिया है।

यह भी पढ़े:कैसे हुई थी Olympics की शुरुआत और भारत ने कब जीता था Olympics का पहला मेडल?

सरबजोत बचपन में फुटबॉल खेलना पसंद करते थे और वे आगे चलकर फुटबॉलर बनना चाहते थे। 13 साल के उम्र में अपने गर्मियों की छुट्टियों में उन्होंने कुछ बच्चों को शूटिंग करते देखा और अपने पिता से कहा कि मैं भी शूटिंग करना चाहता हूं. उसके बाद उन्होंने यूट्यूब से शूटिंग सीखी और फिर बाद में  वर्ष 2016 में कोच अभिषेक राणा का हाथ थाम लिया। बाद में साल 2019 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सरबजोत ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद चीन के ह्वांगझू में आयोजित हुए 2022 एशियन गेम्स में उन्होंने टीम गोल्ड जीता और 2023 एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज पदक जीता था।

अब पेरिस में हो रहे ओलिम्पिक गेम्स में उन्होंने भारत को दूसरा कांस्य पदक दिलवाया। अपने उपलब्धियों के बावजूद वे अपनी परिपक्वता और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

होली से पहले संभल में मस्जिदों को तिरपाल से क्यों ढका जा रहा? अबू आजमी ने ये क्या कह दिया

सोशल संवाद / डेस्क : होली के त्यौहार से पहले संभल की जामा मस्जिद को…

1 day ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच का होली मिलन, फगुआ के गीतों पर झूमें दिव्यांग

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए युवा संस्था…

1 day ago
  • फिल्मी संवाद

एक्ट्रेस रान्या ने यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना इंटेलिजेंस को बताया- एयरपोर्ट से बैंडेज-कैंची खरीदी, टॉयलेट में जाकर शरीर पर गोल्ड चिपकाया

सोशल /संवाद डेस्क : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को…

1 day ago
  • समाचार

सिपाही बहाली में 10 KM नही,अब सिर्फ 1.6 Km की दौड़, झारखंड के मेडिकल स्टूडेंट्स को भी हेमंत सोरेन की बड़ी सौगात

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में सभी तरह की सिपाही बहाली को लेकर हेमंत सोरेन सरकार…

1 day ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

सोशल संवाद/ डेस्क : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए, युवा संस्था…

1 day ago
  • राजनीति

झारखंड में खनिज उपकर में बड़ी बढ़ोतरी

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड सरकार ने खनिज उपकर अधिनियम में संशोधन किया है,…

1 day ago
AddThis Website Tools