कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम ?

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :- महाराष्ट्र में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था .इस राज्य में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुती गठबंधन और कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी के बीच मुकाबला है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 23 नवंबर को आएंगे. इस राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा की सभी 288 सीटों पर वोट डाले गए थे. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन और महाविकास अघाड़ी के बीच टक्कर है.

महायुति गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी शामिल है. जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) शामिल है. बीजेपी ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 81 सीट और अजीत पवार की एनसीपी 59 सीटों पर चुनाव लड़ी है. जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस 101, शिवसेना (UBT) 95 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 86 सीटों पर मैदान में है. इसी बीच बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा की लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है लोगों ने  एकनाथ शिंदे  को असली शिवसेना के रूप में स्वीकार कर लिया है और अजीत पवार को को एनसीपी की वैधता मिल गयी है . फडणवीस ने राज्य के अगले सीएम के सवाल पर कहा, ‘सीएम के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा. यह पहले दिन से तय था कि चुनाव के बाद तीनों पार्टियों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करें. फैसला सभी को मान्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट