March 14, 2025 3:11 pm

ललित दास पर अभी तक क्यों नहीं हुई कार्यवाही- डॉ अजय

ललित दास पर अभी तक क्यों नहीं हुई कार्यवाही- डॉ अजय

सोशल संवाद/जमशेदपुर: पूर्व सांसद एवम् कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा राज में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, बल्कि उन्हें सजा दी जाती है, यही भाजपा का चाल और चरित्र है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा राजभवन के कर्मचारी बैकुंठ प्रधान ने राजपाल रघुवर दास के साहबजादे ललित दास पर 7 जुलाई को उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत बैकुंठ प्रधान ने विभागीय उच्च अधिकारियों सहित राजपाल को भी थी। रघुवर दास ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था।  लेकिन रघुवर दास ने अपने बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया। बल्कि आनन फानन में बैकुंठ प्रधान का तबादला अचानक गृह विभाग में कर दिया गया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा शासित राज्यों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता है। यही भाजपा का चाल और चरित्र है।

डॉ. अजय कुमार ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। रघुवर दास के मुख्यमंत्री काल में जब एक पीड़ित व्यक्ति ने न्याय की गुहार लगाई तो भरी सभा में उस पीड़ित व्यक्ति को रघुवर दास बेइज्जत कर भगा दिया गया। वहीं भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में कई घटनाएं है, जब पीड़ितों को न्याय नहीं मिला। बल्कि सरकार को बदनाम करने के आरोप में सजा दी गई। उन्होंने कहा कि ओडिशा के अधिकारियों एवम् कर्मचारियों में रघुवर दास के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट