---Advertisement---

झारखंड में क्यों रद्द हो गईं ये ट्रेनें? रेलवे ने बताई वजह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
trains cancelled in Jharkhand?

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक को लेकर 29 दिसंबर से 4 दिंसबर तक आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली पांच जोड़ी मेमू ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी। वहीं पांच जोड़ी ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट होकर चलेगी तो लंबी दूरी की चार ट्रेनें विभिन्न तिथियों में री शिड्युल होकर चलेगी।

यह भी पढ़े : Delhi में आवारा कुत्तों की गिनती के लिए शिक्षकों की तैनाती, शिक्षक संगठन नाराज

रद्द रहने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैंसेजर 30 दिसंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नं. 68053/ 68054 आद्रा बराभूम आद्रा मेमू पैंसेजर 4 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नं. 68077/ 68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू 30 दिसंबर, 3 जनवरी और 4 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नं. 68061/68062 आद्रा आसनसोल आद्रा मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर 2 जनवरी और 4 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नं. 68079/68080 भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 1 जनवरी को रद्द रहेगी।

शार्ट टर्मिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें

ट्रेन नं. 18019/18020 झारग्राम धनबाद झारग्राम एक्सप्रेसर 29 व 31 दिसंबर 1 जनवरी 2 और 4 जनवरी को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस रवाना होगी। ट्रेन नं. 13503/13504 बर्द्धमान हटिया बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 29 व 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी से 4 जनवरी तक गोमो तक ही जाएगी और गोमो से ही वापस रवाना होगी। ट्रेन नं. 68056/ 68060 टाटा आसनसोल बराभूम मेमू 30 दिसंबर को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी।ट्रेन नं. 63594/63593 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू पैंसेजर 30 दिसंबर और 4 जनवरी को आद्रा तक ही जाएगी व आद्रा से ही वापस रवाना होगी। वहीं ट्रेन नं. 68055/68056 आसनसोल टाटानगर आसनसोल मेमू पैंसेजर 31 दिसंबर को आद्रा तक ही जाएगी व आद्रा से ही वापस रवाना होगी।

रेलखंडों को सिग्नल से जोड़ने को रद्द रहेंगी 4 जोड़ी मेमू ट्रेनें

चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न रेल खंडों को स्वचालित सिगनल सिस्टम से जोड़ने के कार्य को लेकर 30 दिसंबर को एक दिवसीय लाईन ब्लॉक लिया जाएगा। इस दिन चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी वहीं कई ट्रेनें री श्डियुल होकर चलेगी। ये ट्रेनें रद्द रहेंगी: चक्रधरपुर-राउरकेला चक्रधरपुर मेमू, बीरमित्रपुर बरसुवां बीरमित्रपुर पैसेंजर, राउरकेला झारसुगुड़ा राउरकेला मेमू और राउरकेला पुरी राउरकेला एक्सप्रेस 30 दिसंबर को रद्द रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version