रांची के हर चौराहे पर चलेगा बुलडोजर, नगर निगम का क्या है प्लान

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा है कि शहर की सभी प्रमुख और व्यस्त सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने को लेकर अभियान और तेज किया जाएगा। इस क्रम में जहां से भी अतिक्रमण हटाया गया है, वहां फिर से अवैध संरचना नहीं लगने को लेकर नियमित रूप से नजर रखी जाएगी। इस दौरान रांची के हर उस मुख्य चौराहे और रास्ते पर बुलडोजर कार्रवाई होगी, जहां अतिक्रमण किया गया है। प्रशासक शुक्रवार को इन्फोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। नगर निगम प्रशासन ने इसकी वजह भी बताई है।

ये भी पढे : रांची में बनेगा एक और फ्लाईओवर, CM हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

उन्होंने कहा कि अभियान के लिए हर अधिकारी अपने क्षेत्र में पहले से तैयार कार्य योजना के अनुसार हर दिन अभियान चलाएंगे। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान व भवन के संचालक अपने पड़ाव स्थल पर ही वाहनों को खड़ा कराएं, यह व्यवस्था किसी भी हाल में बहाल रहे और वहां अन्य तरह की व्यावसायिक गतिविधि नहीं हो।

चौक-चौराहे के घुमाव पथ अतिक्रमणमुक्त होंगे

शहर के प्रमुख मार्ग व चौक-चौराहे पर घुमाव पथ को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। प्रशासक ने कहा कि घुमाव वाले क्षेत्र में कई स्थान पर अतिक्रमण है, जिस वजह से वाहनों की आवाजाही सामान्य नहीं रहती है और जाम की वजह से आमजन की परेशानी बढ़ जाती है। वहीं सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने व जरूरी होने पर ट्रेड लाइसेंस रद्द करने का निर्देश उन्होंने मताहत अधिकारियों को दिया। बैठक में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक व इन्फोर्समेंट टीम के कर्मी शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version