सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Kareena Kapoor Khan और Shah Rukh Khan करीब 15 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘King’ में स्पेशल अपीयरेंस देंगी और दोनों एक खास गाने ‘Daddy Cool’ में साथ नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढे : Ariana Grande के कॉन्सर्ट में बेटी Aaradhya संग पहुंचे Abhishek Bachchan, बोले : मुझे एक भी गाना नहीं पता था
‘Daddy Cool’ में साथ नजर आएंगे SRK-Kareena
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘Daddy Cool’ को बड़े स्तर पर फिल्माया जाएगा। करीना इस गाने की शूटिंग के लिए करीब 5 दिन का समय देंगी। गाने की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में होने की खबर है।
गाने को सचिन-जिगर कंपोज कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इसमें एक भारतीय और एक इंटरनेशनल आर्टिस्ट का म्यूजिकल कॉलेबोरेशन हो सकता है, लेकिन इन नामों को फिलहाल गुप्त रखा गया है।
15 साल बाद होगी स्क्रीन पर वापसी
करीना कपूर और शाहरुख खान की जोड़ी आखिरी बार ‘Ra.One’ में नजर आई थी, जो 2011 में रिलीज हुई थी। दोनों इससे पहले ‘Kabhi Khushi Kabhie Gham’ और ‘Asoka’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं।
अगर ‘King’ में दोनों की वापसी होती है, तो यह बॉलीवुड फैंस के लिए पुरानी यादों को ताजा करने वाला पल होगा।
‘King’ में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
शाहरुख खान की ‘King’ एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म के 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की योजना है।











