---Advertisement---

क्या Khesari Lal Yadav करेंगे बीजेपी जॉइन? भोजपुरी स्टार ने पटना एयरपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी

By Riya Kumari

Published :

Follow
क्या Khesari Lal Yadavकरेंगे बीजेपी जॉइन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। Ravi Kishan और Manoj Tiwari जैसे कलाकार अभिनेता से नेता बन चुके हैं। वहीं Pawan Singh ने भले ही चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार जरूर किया। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav के बीजेपी जॉइन करने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब खुद Khesari Lal Yadav ने इन अटकलों पर साफ जवाब दिया है।

यह भी पढे : Sidharth Malhotra Father Death: पिता सुनील मल्होत्रा के निधन से टूटे अभिनेता, इमोशनल नोट से जताया दुख

बीजेपी जॉइन करने पर क्या बोले Khesari Lal Yadav ?

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) जॉइन करने जा रहे हैं, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

Khesari ने कहा कि वे राजनीति में नहीं जाना चाहते और खुद को एक कलाकार के रूप में ही देखना पसंद करते हैं। उनका कहना था कि राजनीति में अक्सर झूठ बोलना पड़ता है, जबकि वे सच बोलने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एक बार परिस्थितियों के चलते चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन अनुभव के बाद उन्हें लगा कि राजनीति उनके स्वभाव के अनुरूप नहीं है।

उनके मुताबिक, संगीत ही उनका जीवन है और वे उसी में खुश हैं। फिलहाल उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।

पवन सिंह और ज्योति सिंह विवाद पर दिया संतुलित जवाब

पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक के मुद्दे पर भी खेसारी लाल यादव से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी और पारिवारिक मामला है। पहले वे इस तरह के मामलों पर प्रतिक्रिया देते थे, लेकिन बाद में उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसलिए अब वे ऐसे निजी मामलों पर टिप्पणी करने से बचते हैं।

“भोजपुरी का नाम रोशन हो रहा है”  Khesari

हाल ही में एक युवा खिलाड़ी द्वारा पवन सिंह के गाने पर डांस किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर खेसारी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चाहे उनका गाना बजे या पवन सिंह का, पहचान तो भोजपुरी की ही बढ़ रही है। उन्होंने बिहार के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि वे राज्य और भाषा दोनों का नाम रोशन कर रहे हैं।

मजाकिया अंदाज में खेसारी ने कहा कि उनका गाना तो “चांद पर बज रहा है”, जो उनके आत्मविश्वास और लोकप्रियता को दर्शाता है।

Khesari Lal Yadavके बीजेपी जॉइन करने की खबरें फिलहाल सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे राजनीति से दूर रहकर अपने संगीत और अभिनय करियर पर ही ध्यान देना चाहते हैं। भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत में उनकी सक्रियता जारी रहेगी, जबकि राजनीतिक एंट्री को लेकर उन्होंने साफ शब्दों में इनकार कर दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---