समाचार

RJD के सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी लड़ेंगी चुनाव?


सोशल संवाद/डेस्क : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एक्टिव हैं। इस बीच राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के चुनावी मैदान में उतरने पर भी चर्चा शुरू हो गई है। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी की लाडली और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी ने इसके संकेत भी दिए हैं।

यह भी पढ़े : झारखंड पुलिस के हवलदार पर चाकू से हमला; लूटपाट का किया था विरोध

सिंगापुर से बिहार की राजनीति में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने वाली रोहिणी आचार्य का ससुराल काराकाट लोकसभा क्षेत्र के दाउदनगर में है। गुरुवार को उनके ससुर स्वर्गीय रणविजय सिंह की दसवीं पुण्यतिथि थी। रोहिणी आचार्य अपने ससुराल के परिवार के साथ वहां पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों ने उनसे चुनाव लड़ने का सवाल पूछा।

पहले तो उन्होंने इस पर जवाब देने से मना किया। लेकिन जब फिर से सवाल किया गया तो रोहिणी आचार्य ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता की इच्छा होगी तो वह चुनाव लड़ेंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए अभी तक उन्होंने कोई प्रयास नहीं किया है। लेकिन पार्टी और जनता की इच्छा होगी तो चुनाव लड़ सकती हैं । एक सवाल के जवाब में रोहिणी आचार्य ने कहा कि अभी तक वह अपने पिताजी और माताजी की बात सुनती हैं। लेकिन जनता कहेगी तो उनकी भी सुन सकती हैं।

रोहिणी आचार्य के संकेत से चर्चा तेज हो गई है कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र में वह उतर सकती हैं। फिलहाल जदयू के महाबली सिंह इस सीट से सांसद हैं। रोहिणी के चुनाव लड़ने का मामला सामने आने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 

लालू यादव की बेटी रोहिणी अपने पति के साथ सिंगापुर में रहती हैं। लेकिन, बिहार और राष्ट्रीय स्तर की हर घटना पर वह सोशल मीडिया के माध्यम से एक्टिव रहती हैं और अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। कार्यक्रम के दौरान जब उन्होंने कहा कि वह जमीन पर काम नहीं करती तो पार्टी के एक नेता ने खुलकर कहा कि आपको कौन नहीं जानता है। आप पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। आपका फील्ड बना हुआ है।  टिकट मांगने की भी जरूरत नहीं है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन:सिद्धारमैया कैबिनेट से प्रस्ताव पास, कानून इसी सत्र में बदला जाएगा

सोशल संवाद/डेस्क : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत…

2 hours ago
  • समाचार

पहले खेली गई होली और फिर जामा मस्जिद में अदा हुई नमाज, संभल दिखा भाईचारा, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश के संभल में होली और जुमे की नमाज एक ही…

3 hours ago
  • खेल संवाद

युजवेंद्र चहल का बड़ा फैसला – अब इंग्लैंड में खेलेंगे क्रिकेट

सोशल संवाद / डेस्क : भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा…

3 hours ago
  • समाचार

होली-जुमा पर 4 राज्यों में हिंसा, ASI की मौत:बिहार-झारखंड और पंजाब में दो गुटों में पथराव; बंगाल के बीरभूम में इंटरनेट बंद

सोशल संवाद/डेस्क : होली और जुमा पर शुक्रवार को 4 राज्यों में हिंसक घटनाएं हुईं।…

4 hours ago
  • समाचार

कोल्हान समेत धनबाद, बोकारो में हीट वेव की चेतावनी

सोशल संवाद/जमशेदपुर : मार्च के मध्य महीना आते ही झारखंड तपने लगा है। कोल्हान में…

5 hours ago
  • समाचार

भारत का स्पेक्ट्रम घोटाला: मोदी सरकार ने अपने अरबपति मित्रों को टेलीकॉम कैसे गिफ्ट किया?

सोशल संवाद /डेस्क (सिद्धार्थ प्रकाश ): भारत सरकार ने एक बार फिर अमेरिका को खुश…

5 hours ago
AddThis Website Tools