---Advertisement---

क्या WhatsApp अब हो जाएगा पेड? जानें WhatsApp Plus प्लान से क्या बदलेगा

By Riya Kumari

Published :

Follow
क्या WhatsApp अब हो जाएगा पेड? जानें WhatsApp Plus प्लान से क्या बदलेगा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है कि क्या आने वाले समय में इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ेंगे। दरअसल कंपनी एक नए सब्सक्रिप्शन मॉडल WhatsApp Plus पर काम कर रही है, जिसके बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या व्हाट्सऐप पूरी तरह पेड हो जाएगा।

यह भी पढे : Mobile Water Damage: अगर Phone पानी में गिर जाए तो तुरंत करें ये काम, बच सकता है आपका smartphone

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा नहीं है। WhatsApp का सामान्य इस्तेमाल पहले की तरह फ्री ही रहेगा और नया प्लान केवल एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए होगा।

फ्री ही रहेंगे WhatsApp के मुख्य फीचर्स

रिपोर्ट के अनुसार, नए सब्सक्रिप्शन प्लान के आने के बाद भी मैसेज भेजना, ऑडियो-वीडियो कॉल करना और फाइल शेयर करना जैसे व्हाट्सऐप के मुख्य फीचर्स फ्री रहेंगे। यानी आम यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

WhatsApp Plus में मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कई एक्स्ट्रा और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिल सकते हैं। संभावित फीचर्स में शामिल हैं:

  • एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा
  • ऐप के लिए अलग-अलग आइकन और थीम
  • कलर बटन और टैब कस्टमाइजेशन
  • एक्सक्लूसिव स्टिकर्स और कस्टम रिंगटोन
  • इंटरैक्टिव मैसेज रिएक्शन

इन फीचर्स का मकसद यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देना है।

कब लॉन्च होगा WhatsApp Plus?

फिलहाल कंपनी इस सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर रोलआउट किया जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत और लॉन्च डेट को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यूजर्स के लिए क्या है जरूरी बात

अगर WhatsApp Plus लॉन्च होता भी है तो यह पूरी तरह ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन होगा। यानी जो यूजर्स अतिरिक्त फीचर्स चाहते हैं वही इसे खरीदेंगे, जबकि बाकी लोग पहले की तरह फ्री में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version