नए बदलाव के साथ जल्द वंदे भारत को पटरी पर लाने की तैयारी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  देश भर में सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे जल्द ही अलग-अलग रूटों पर इस ट्रेन को लाने की तैयारी कर रहा है। अब तक 14 ट्रेनें अमल में लाई जा चुकी हैं। 15 वीं ट्रेन पुरी से हावड़ा के बीच चलने वाली है, जिसे पीएम मोदी हरी झंडी दिखा कर रवाना कर सकते हैं। इस साल 15 अगस्त तक पर्यटन स्थलों और तीर्थ स्थलों तक वंदे भारत की पहुंच बनाना रेलवे का लक्ष्य हो गया है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

ऐसा बताया जा रहा है कि उत्तर भारत के बजाए ज्यादा से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन दक्षिण के राज्यों में होने वाला है। मौजूदा वक्त में चल रही वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता को देखते हुए इसके कोच की संख्या बढ़ाई जा रही है। केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री किशन रेड्डी ने एक ट्वीट में रेल मंत्रालय की तरफ से सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकार करने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से तिरुपति के लिए एक वंदे भारत ट्रेन को व्यक्तिगत रूप से हरी झंडी दिखाई थी। हालांकि, दक्षिण मध्य रेलवे की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि नई 16-कोच वाली ट्रेन कब मौजूदा आठ-कोच वाली ट्रेन की जगह लेगी। देश भर से वंदे भारत ट्रेनों को लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे अधिकारी अचंभित हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---