समाचार

झारखंड की हेमंत सरकार की सद्बुद्धि एवं सोई हुई मानवीय संवेदना को जागृत करने के उद्देश्य से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक यज्ञ हवन

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। एक ओर जहां जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चुनावी वादों को लेकर लगातर हमलावर हैं। तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनहीनता पर सद्बुद्धि के लिए रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सामूहिक यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित यज्ञ हवन कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं के संग बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल हुए। पांच सदस्यीय यज्ञाचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से हवन और यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस दौरान हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली दिशाहीन सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए समस्त देवी-देवताओं से प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन की बुद्धि-शुद्धि के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया है।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि बड़े बड़े चुनावी वादों के सहारे सत्ता हासिल करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासनकाल में झारखंड के लाखों युवा, महिला, किसान, बुजुर्ग, आदिवासी, दलित, पारा शिक्षक, पंचायत स्वयंसेवक, व्यापारी, सहायक पुलिकर्मी, मेडिकल स्टाफ सभी आंदोलनरत हैं। और जब राज्य की जनता सड़क पर उतरकर उनके वादों के अनुरूप अपना हक और अधिकार मांगती है तो निरकुंश हेमंत सरकार दमनकारी नीति के तहत उनपर लाठियां बरसाकर और झूठे मुकदमे के बल पर उनकी जनभावनाओं को कुचलने का प्रयास करती है। गुंजन यादव ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन सत्ता के नशे में अपने विरोध में उठी हर आवाज को कुचलने का कार्य कर रहे हैं।

सोमवार को कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल के समक्ष भाजपा का एकदिवसीय सांकेतिक उपवास: सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणीय नायक, शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्तागण निर्मल महतो के समाधि स्थल पर एकदिवसीय सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे। इसकी शुरुआत कदमा रंकिणी माता मंदिर में पूजा अर्चना से होगी। पूजा अर्चना के बाद कार्यकर्ता झारखंड राज्य के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करेंगे। इसके बाद, सीएम हेमंत सोरेन को वर्ष 2019 में निर्मल महतो के शहादत दिवस पर युवाओं से ‘1 वर्ष में पांच लाख नौकरी नही तो राजनीति से सन्यास’ वाले वादों को स्मरण कराने हेतु कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि पर पुष्प अर्पित कर समाधि स्थल के समक्ष उपवास पर बैठेंगे।

यज्ञ हवन के कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, बिमल बैठा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, राजीव रंजन सिंह, विजय कुमार सिंह, राजेश सिंह, संजय तिवारी, बिनोद राय, सुरेश शर्मा, संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रमेश नाग, राजू सरदार, प्रदीप मुखर्जी, काजू शांडिल, सुमित शर्मा, मिथिलेश साव, संतोष कुमार, अजय झा, कुमार अभिषेक, महावीर सिंह, सुशील पांडेय, मनोज वाजपेयी, शैलेश गुप्ता, हरेराम यादव, दिलीप पासवान, राहुल कुमार, विक्की यादव, रेणु शर्मा, विजय गौंड, राकेश राय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से जनता को होगा लाभ – डा. अजय

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने…

19 hours ago
  • समाचार

अब अंधा नहीं रहा कानून! न्याय की देवी की आंखों से हट गई है पट्टी; बदल गई है न्याय की देवी की प्रतिमा

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्षों के बाद न्याय…

21 hours ago
  • राजनीति

केजरीवाल के मॉडल में लोग 9 रुपये से 18 रुपये प्रति यूनिट की महंगी बिजली खरीदने को मजबूर हैं – बांसुरी स्वराज

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा की…

22 hours ago