Advertisement 2

जमशेदपुर से आरा जा रही बस ने डंपर से टकराई…दर्जन भर यात्री घायल

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  जमशेदपुर से आरा जा रही बस(सिंह ट्रेवल्स) ने रांची के ओरमांझी में एनएच 33 पर उकरीद गांव के पास आगे जा रहे डंपर में जोरदार टक्कर मार दी।जसके बाद डंपर बीच सड़क पर पलट गया। इससे बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई और एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना सोमवार रात साढ़े 12 बजे की है। घायल यात्रियों में चार की हालत गंभीर है। चारों का इलाज रिम्स में चल रहा है। अन्य घायल यात्रियों को क्यूरेस्टा ग्लोबल अस्पताल इरबा में इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मृतक विश्वनाथ सिंह (51) जमशेदपुर के निवासी थे। विश्वनाथ बस से आरा जा रहे थे। पुलिस ने शव को मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार रात सिंह ट्रेवल्स जैसे ओरमांझी बीपी पेट्रोल पंप से आगे उकरीद गांव के पास पहुंची, पीछे से डंपर में टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर बीच सड़क पर पलट गया और बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम और ओरमांझी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बस से सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं बस के अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन रोककर गंतव्य तक भिजवाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन रांची आकर पोस्टमार्टम के बाद शव जमशेदपुर ले गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version