---Advertisement---

चाईबासा में ट्यूशन से लौटती युवती पर चाकू से 12 वार, गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
woman stabbed 12 times चाईबासा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित गुटुसाईं आनंद मार्ग स्कूल गली में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक अज्ञात युवक ने ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही युवती पर पीछे से हमला करते हुए उस पर चाकू से बेरहमी से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में खाऊ गली संस्कृति पर रोक की मांग, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने प्रशासन से की अपील पर बलहै

घायल युवती की पहचान शिल्पी मोदक के रूप में हुई है, जो न्यू कॉलोनी नीमडीह की रहने वाली है और अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए ट्यूशन पढ़ाती थी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने युवती की पीठ और हाथ पर करीब 12 बार चाकू से वार किया और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, हालांकि अभी तक हमलावर की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---