---Advertisement---

Connaught Place में महिला बाइक रैली, नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में हजारों महिलाओं का प्रदर्शन

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Women bike rally in Connaught Place

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजधानी के Connaught Place में हजारों महिलाओं और युवतियों ने बाइक रैली निकालकर और मानव श्रृंखला बनाकर इस बिल के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़ें: अंबेडकर जयंती पर शहरभर में आयोजन, अमरप्रीत काले ने दी श्रद्धांजलि व कार्यक्रमों में लिया भाग

इस कार्यक्रम का नेतृत्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किया। इस दौरान सांसद कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं। रैली के दौरान महिलाओं ने कनॉट प्लेस के इनर सर्कल का चक्कर लगाते हुए बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया और मानव श्रृंखला बनाकर महिला आरक्षण के पक्ष में अपना समर्थन जताया। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने हस्ताक्षर कर भी इस बिल को पास करने की मांग की।

इस मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी आबादी को नेतृत्व देने का संकल्प लिया गया है और सभी दलों को इस दिशा में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। वहीं कमलजीत सहरावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इस महत्वपूर्ण बिल से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि महिला आरक्षण का यह मुद्दा पिछले 27 वर्षों से लंबित रहा है और अब इसे पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतभेद भुलाकर इस बिल का समर्थन करें। कार्यक्रम में पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। नेताओं ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए व्यापक समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---