Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रांची में महिला आक्रोश रैली, हजारों महिलाओं ने कांग्रेस-JMM के खिलाफ खोला मोर्चा

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राजधानी रांची में आयोजित महिला आक्रोश रैली में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी शामिल हुए। यह विशाल रैली नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के खिलाफ आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

ये भी पढे : 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगी 5 से 15% तक छूट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

रैली का नेतृत्व केंद्र में मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। मोराबादी मैदान से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली इस रैली में हजारों महिलाओं ने भाग लिया और जोरदार प्रदर्शन किया। रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा यूपीए गठबंधन के नेताओं पर महिला वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की आधी आबादी को उनके अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया गया।

महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा तथा जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator