---Advertisement---

महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: आंध्र को हराकर झारखंड सेमीफाइनल में

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी आंध्र को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड टीम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : वूमेन्स अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए।

यह भी पढे : प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, जानिए कौन हैं अवीवा बेग

टीम की ओर से दीक्षा ने शानदार 83 रन की पारी खेली, जबकि सेतु साइ वी ने 66 रन का अहम योगदान दिया। झारखंड की गेंदबाजी में नेहा और भूमिका ने दो-दो विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड टीम ने कप्तान प्रियंका लूथरा के बेहतरीन नाबाद शतक (104 रन) की बदौलत जीत हासिल की। उनके अलावा गुर्लीन कौर ने 47 रन और कुमारी पलक ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली। झारखंड ने 46.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 263 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

आंध्र की ओर से एस दीप्ति ने 3 विकेट और ऋषिका ने 2 विकेट लिए। अब झारखंड का सेमीफाइनल मुकाबला 30 दिसंबर को पुणे में महाराष्ट्र के खिलाफ खेला जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version