Advertisement 2

आज मनाया जा रहा है विश्व मलेरिया दिवस, जानें मलेरिया से बचने के उपाय

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क :  आज दुनिया भर में मलेरिया डे मनाया जा रहा है। मलेरिया की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 25 अप्रैल को मलेरिया डे मनाया जाता है। यह एक खतरनाक संक्रामक बीमारी है।

यह बीमारी मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है।  इसलिए इस मच्छर को पैदा होने से रोकना बेहद जरूरी है।  इस मच्छर में प्लाज्मोडियम नाम का एक सूक्ष्म परजीवी पाया जाता है, जो मलेरिया के फैलने का कारण बनता है। गंदगी वाली जगहों और नम इलाकों में मलेरिया बहुत जल्दी अपने पैर पसारता है।

पहली बार ‘विश्व मलेरिया दिवस’ 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। यूनिसेफ द्वारा इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। इसको मनाने के पीछे कारण है लोगो में जागरूकता लाना।

मलेरिया से बचने के उपाय

मलेरिया से बचने के लिए कई उपाय है लेकिन मलेरिया को रोकने व बचने के लिए मच्छरों को पनपने ना दे।

1. मलेरिया के मच्छर अधिकतर शाम या रात को काटते है इसलिए इस समय संभव हो तो घर में ही रहे।

2. मलेरिया से बचने के लिए उन कपड़ों का उपयोग करे जो शरीर के अधिकांश हिस्से को ढक सके।

3. घर के आस पास बारिश के पानी या गंदे पानी को जमा ना होने दे।

4. यदि किसी व्यक्ति के शरीर में बुखार तेजी से बढ़ रहा है तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाय।

5. मलेरिया रोग की संभावना को कम करने के लिए एंटिमलेरियल दवा लेनी चाहिए।

6.दिर भर पर्याप्त पानी पिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version