Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर तनाव निवारण संस्था मुस्कान का कार्यशाला आयोजित

By Aditi Pandey

Published :

Follow
World Suicide Prevention Day
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क/World Suicide Prevention Day: विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के अवसर पर शहर की समाजिक तनाव निवारण संस्था मुस्कान की ओर से आज बुधवार को टेल्को स्थित गुलमोहर हाई स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 200 छात्र छात्राओं सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से प्राप्त किए दावा एवं आपत्ति प्रपत्र

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी, टाटा मोटर्स के एडमिन हेड वी एन सिंह, काउंसलर चंदेश्वर खाँ , टाटा मोटर्स अस्पताल से मनोवैज्ञानिक डॉ डिम्पल मैडम, मुस्कान के संरक्षक पप्पू सिंह, गुलमोहर स्कूल के चेयरमैन गुलाम मंडल, गुलमोहर हाई स्कूल की प्रचार्या प्रीति सिन्हा, हिलटॉप स्कूल की प्रचार्या उमा तिवारी, गुलमोहर की उप प्रचार्या अर्चना श्रीवास्तवा ने मिल कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन अनमोल है, जीना सीखे, किसी से तुलनात्मक बाते नही करनी चाहिए, जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर चलना चाहिए। वही काउंसलर चंदेश्वर खा ने छात्रो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुस्कान आपके चेहरे पर खिलती रहे इसके लिए आपको पढाई के साथ आज्ञाकारी होना जरूरी है।

टाटा मोटर्स अस्पताल की मनोवैज्ञानिक डॉ डिम्पल मैडम ने मोबाइल गेम के फायदे एवं नुकसान के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी देकर मोबाइल से कैसे छुटकारा पा सकते है उसके उपाय बताई। तनाव कम करने के लिए मुस्कान संस्था का 24 घंटे हेल्पलाइन नम्बर-8092867918, निःशुल्क काउंसलिंग(गोपनीय) किया जाता है।

संस्था के महासचिव काउंसलर बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि संस्था मुस्कान वर्ष 2013 से स्कूल कॉलेजों में निःशुल्क काउंसलिंग किया जाता है।जिसका लाभ छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ कर्मचारियों को मिलता है, जीवन मे तनाव होना जरूरी है मगर उतना ही जितना चाय में चीनी जरूरी है, चीनी ज्यादा होने से चाय खराब हो जाता है।

इस अवसर पर मुस्कान के संरक्षक पप्पू सिंह, महासचिव काउंसलर बिजेन्द्र कुमार,प्रदीप सिंह भोजपुरिया, राज कुमार सिंह, दुलाल चंद पति, संजय प्रसाद, राजेश पांडेय, राजेश राय, धनंजय कुमार, योगेश पांडेय, अंकित सिंह आदि उपस्थित थें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator