WWE के सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड का 38 साल की उम्र में निधन, रेसलिंग जगत में शोक

By Riya Kumari

Published :

Follow
WWE के सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड का 38 साल की उम्र में निधन, रेसलिंग जगत में शोक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: WWE के मशहूर रेसलर ब्रॉन्सन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका असली नाम जर्मेन हेली (Jermaine Haley) था। WWE ने शुक्रवार, 27 नवंबर को आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, उनका निधन मेडिकल कॉम्प्लिकेशन यानी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण हुआ। इस खबर के बाद रेसलिंग जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

यह भी पढे : झारखंड के अस्पताल में QR कोड से मिलेगी डॉक्टरों की जानकारी, मरीजों को नहीं लगाना होगा चक्कर

WWE ने दी निधन की जानकारी

WWE ने अपने बयान में ब्रॉन्सन रीड को शानदार रेसलर, परिवार से प्यार करने वाला व्यक्ति और सभी का चहेता साथी बताया। कंपनी ने उनकी पत्नी Paige, बेटी, परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बताया गया है कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं।

Crown Jewel इवेंट में हुए थे चोटिल

ब्रॉन्सन रीड आखिरी बार 7 नवंबर को सऊदी अरब में आयोजित WWE Crown Jewel इवेंट में नजर आए थे। इस दौरान उनका ओबा फेमी के साथ मुकाबले जैसा सेगमेंट हुआ था, जिसमें उन्हें स्टेज से टेबलों के ऊपर गिराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना के बाद उन्हें चोट लगने की बात कही गई थी। हालांकि, WWE ने उनके निधन और उस घटना के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है।

2019 में WWE से जुड़े थे ब्रॉन्सन रीड

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में जन्मे ब्रॉन्सन रीड ने 2007 में प्रोफेशनल रेसलिंग करियर शुरू किया था। साल 2019 में उन्होंने WWE के साथ सफर शुरू किया। इस दौरान उन्होंने NXT North American Championship जीती और 2024 में Andre the Giant Memorial Battle Royal के विजेता भी बने। 38 साल की उम्र में उनका जाना WWE के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version