जेवियर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जेवियर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शनिवार 14 दिसंबर 2024 को वार्षिक खेल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस शुभ अवसर पर आदरणीय मुख्य अतिथि मंगल कालिंदी जी, परितोष,विद्यालय के डायरेक्टर सुनील सिंह,डिप्टी डायरेक्टर निभा सिंह,छोटा गोविंदपुर ब्रांच की डायरेक्टर रूप महतो, विनोद सिंह, परीक्षित दास, मिहिर दास, प्रधानाचार्य राजीव रंजन,तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएंँ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : स्कूलों में ‘विजय सन्देश’ पढ़ मनाया गया विजय दिवस

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे माननीय मुख्य अतिथि मंगल कालिंदी और परितोष ने विद्यालय का ध्वज फहराकर किया। तत्पश्चात स्पोर्ट्स डे की परंपरा को चिन्हित करने और खिलाड़ियों के हृदय में जुनून तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए हमारे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने मशाल दौड़ में हिस्सा लेकर के उन्हें यह संदेश दिया कि आज का यह विशेष दिन उनके खेल की भावना , उनकी उत्कृष्टता और उनके अद्भभुत प्रदर्शन को समर्पित है। इस अवसर पर  दोनों ही ब्रांच के सभी वर्ग के बच्चों के लिए मजेदार खेलों की अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था । जैसे ड्रेस अप  रेस ,टाय रेस,बैलेंस द बैलून, स्लो साइकिल रेस, 3 लेग रेस, 400 मी फ्लैट रेस, बिस्किट रेस , कलेक्ट द थिंग्स रेस ,स्पून एंड मार्बल रेस ,शॉट पुट आदि। जिसमें सभी बच्चों ने पर चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अद्भभुत क्षमता का प्रदर्शन किया ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई ड्रिल और मार्च पास रहे। इस वर्ष गोविंदपुर ब्रांच में ब्लू हाउस और डोरकासाइ ब्रांच में येलो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित किया कि अनुशासन ,समर्पण ,और टीम वर्क के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है । कार्यक्रम के अंत में हमारे मुख्य अतिथि दयाल बिल्डर के निदेशक सुरेंद्रपाल सिंह, विनोद सिंह, मिहिर दास जी, परीक्षित दास, निभा सिंह, रूप महतो जी और राजीव रंजन ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम प्रधानाचार्य राजीव रंजन जी के अभिभाषण के साथ जोश और जुनून के माहौल में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---