Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जेवियर पब्लिक स्कूल समर कैंप: बच्चों ने दिखाया जोश और प्रतिभा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Xavier Public School Summer Camp: Children showed their enthusiasm and talent
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 13 मई से 15 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन भी बच्चों का आत्मविश्वास, जोश और उत्साह अपने चरम पर रहा | आज के दिन भी कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए गणेश वंदना से हुई | उसके बाद जहाँ एक ओर छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से स्वयं को ऐतिहासिक, सामाजिक और काल्पनिक पात्रों के रूप में मंच पर प्रस्तुत किया तो वहीं दूसरी ओर बड़े बच्चों ने बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपने स्वावलंबन  और रचनात्मक पाक कला  का अनूठा परिचय दिया |

यह भी पढ़े : युगांतर प्रकृति का पर्यावरण से संबंधित चार प्रतियोगिताएं 4 जून को -चित्रकला, भाषणकला, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं बच्चे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इसके अतिरिक्त अरेंज द बॉल इन कप, ब्लो द कैप विथ बैलून,  पास द बॉल ओवरहेड,  क्राफ्ट, मेहंदी तथा हेयर स्टाइल आदि प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उसका भरपूर आनंद उठाया | कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे म्यूजिकल चेयर, डांस विथ सॉन्ग तथा  पेपर फोल्डिंग डांस जैसी गतिविधियों ने तो पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया | अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की गई | इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्ष भरे माहौल में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की  उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ  |

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator