Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

एक्सएलआरआई जमशेदपुर के पूर्व छात्रों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
एक्सएलआरआई जमशेदपुर के पूर्व छात्रों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने अपने वैश्विक स्तर पर नाम कमाने वाले पूर्व छात्रों के योगदान को सम्मानित करने के लिए एक्सएलआरआई डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवार्ड्स 2026 की घोषणा कर दी है। इसके तहत इस साल से पूर्व छात्रों के लिए विशेष रूप से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की भी शुरुआत की गई है, जो विश्व स्तर पर असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले किसी एक पूर्व छात्र को प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़े :एमजीएम दूसरे वार्ड में भी रखे जाएंगे मेडिसिन के मरीज

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह सम्मान आगामी वार्षिक होमकमिंग समारोह के दौरान दिए जाएंगे। संस्थान का यह दो दिवसीय भव्य आयोजन इस बार 5 और 6 दिसंबर को जमशेदपुर परिसर में निर्धारित किया गया है, जहां सभी विजेताओं को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा। एक्सएलआरआई द्वारा शुरू इन पुरस्कार श्रेणियों में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के अलावा प्रैक्टिसिंग मैनेजर,

एकेडेमिशियन, यंग अचीवर, एंटरप्रेन्योर, तथा एलाइड फील्ड्स, पब्लिक सर्विस, कम्युनिकेशन और परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसी अन्य महत्वपूर्ण श्रेणियां भी शामिल हैं। इन सभी श्रेणियों के माध्यम से संस्थान का उद्देश्य शिक्षा, कॉरपोरेट जगत और सार्वजनिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय मुकाम हासिल करने वाली अपनी पुरानी प्रतिभाओं को उचित पहचान देना है।

फॉर्म को डाउनलोड कर ईमेल पता पर भेजना होगा

संस्थान ने इस पूरी चयन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए हैं। जो पूर्व छात्र इन पुरस्कारों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म को डाउनलोड कर भरकर तय ईमेल पते पर भी भेजा जा सकता है। एक्सएलआरआई की ओर से स्पष्ट किया गया कि नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator