सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के प्रसिद्ध मैनेजमेंट संस्थान XLRI Xavier School of Management, जमशेदपुर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। संस्थान को एक अज्ञात ई-मेल के जरिए बम धमाके की चेतावनी भेजी गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

यह भी पढे : Uttar Pradesh : OLA, Uber और Rapido पर सख्ती, योगी सरकार ने लागू किए नए मोटरयान नियम

ई-मेल मिलते ही मची अफरा-तफरी
मंगलवार को संस्थान प्रबंधन को धमकी भरा ई-मेल मिला। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से कैंपस में सतर्कता बढ़ा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए और पूरे परिसर की गहन जांच की गई।
कैंपस की तलाशी, कुछ संदिग्ध नहीं मिला
सुरक्षा एजेंसियों ने कैंपस और आसपास के इलाके की जांच की। जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद यह मामला फिलहाल फर्जी धमकी (होक्स) माना जा रहा है।
XLRI झारखंड में कई जगह मिली थीं ऐसी धमकियां
बताया जा रहा है कि उसी दिन झारखंड के कुछ अन्य स्थानों जैसे रांची और जामताड़ा के कोर्ट परिसरों को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिले थे। पुलिस और साइबर सेल अब इन ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। साथ ही ऐसे मामलों को देखते हुए राज्य में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
XLRI जमशेदपुर को मिली बम धमकी से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जरूर मची, लेकिन जांच में कोई खतरा सामने नहीं आया। फिलहाल पुलिस इस फर्जी ई-मेल के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश कर रही है।









