---Advertisement---

साकची शीतला माता मंदिर में रुद्रचंडी भागवत कथा समाप्त, 28 जनवरी को विशाल भंडारा

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Yagna completed in Sheetla Mata Temple साकची

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: साकची स्थित शीतला माता मंदिर महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित रुद्रचंडी सह भागवत महापुराण कथा मंगलवार को हवन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। 28 जनवरी को दोपहर 12 से संध्या 5 बजे तक विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सरकारी Bank कर्मचारियों की हड़ताल से ठप हुआ कामकाज, जानिए वजह, असर और किन बैंकों पर पड़ेगा प्रभाव

समिति के विनोद पांडेय, धनजी पांडे और विवेक पांडेय ने यहां बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 19 जनवरी को कलश यात्रा से हुई थी। उसी दिन से लगातार पंचांग पूजन, आवाहित देवी-देवताओं का पूजन, वेदी पूजन तथा रुद्राभिषेक चलता रहा। फिर श्रीमद भागवत महापुराण का शुभारंभ हुआ जो 25 जनवरी को संपूर्ण हुआ। 27 तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक होता रहा। हवन और पूर्णाहुति मंगलवार को संपन्न हो गया।

विवेक पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर में 28 जनवरी की सुबह दोपहर 12 बजे से संध्या 5 बजे तक विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है। इस भंडारे में शाहाबाद क्षेत्र की प्रसिद्ध हाथी कानपूड़ी, सब्जी और चटनी रहेगी। भंडारा में हजारों लोग आएंगे। कोई भी आम आदमी इस भंडारे में आ सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version