---Advertisement---

ठंड का येलो अलर्ट, स्कूल भी बंद, शीतलहर से ठिठुर रहे झारखंड को कब मिलेगी राहत

By Aditi Pandey

Published :

Follow
ठंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: रांची समेत विभिन्न जिलों में भीषण ठंड जारी है। सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखेगा। बादल छंटते ही बर्फीली हवा चलेगी, जिससे कनकनी बढ़ेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची जिले के सभी स्कूलों में पांच व छह जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: कचरे की समस्या का समाधान नहीं होने से बागबेड़ा की जनता आक्रोशित

मौसम विभाग द्वारा जिले में ठंड का येलो अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कहा गया है कि जिले में चल रहे सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई दो दिन तक नहीं होगी। हालांकि पूर्व निर्धारित परीक्षा को विद्यालय अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालित कर सकते हैं। वहीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के संचालन को लेकर भी विद्यालयों को अपने स्तर पर निर्णय लेने की छूट दी गई है।

ठंड के कारण दो दिन स्कूल बंद

प्रशासन ने कहा है कि सरकारी स्कूल पांच तक बंद हैं। हालांकि छह जनवरी को शिक्षक विद्यालय आकर ईवीवी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करके गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन भी करेंगे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और मौसम को देखते हुए जरूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।

पूरे राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी

बता दें कि मौसम विभाग की ओर से जारी विशेष बुलेटिन में झारखंड में अगले आदेश तक भीषण ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---