सोशल संवाद / जमशेदपुर : मंगलवार को दिनभर बारिश के बाद आज बुधवार को भी सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 24 घंटे में कुल 13.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हो चुकी है। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है यहां 24 घंटे में 0.6 डिग्री की कमी आई है वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस करके गया जो 0.9 डिग्री कम है यहां 24 घंटे में विजय 0.पांच डिग्री सेल्सियस कमी देखी गई।

यह भी पढ़े : अब वंदे भारत में सफर से 15 मिनट पहले तक बुक होंगे टिकट, यात्रियों को बड़ी राहत
आर्द्रता अधिकतम 90% एवं न्यूनतम 72%प्रतिशत दर्ज की गई। रांची मौसम विभाग केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 और 21 अगस्त को राज के दक्षिणी क्षेत्र यानी कोल्हान में बारिश का येल्लो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी 22 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग रांची केंद्र के आंकड़े के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 1 जून 2025 से अब तक कुल 1521.1मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश से ज्यादा है।








