Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड के 6 जिलों में येलो अलर्ट, तेज़ आंधी तूफ़ान की भी आशंका

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Yellow alert in 6 districts of Jharkhand
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रांची स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र ने झारखंड के 6 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ वज्रपात भी होने की आशंका है। मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा कि इन 6 जिलों में चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, जामताड़ा और पलामू शामिल हैं। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े : जन्माष्टमी के अवसर पर झारखंड में चलेगी MEMU स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल

इसके मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इसी के साथ मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। वहीं, खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की गयी है।

बता दें, मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लोगों के साथ-साथ किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है, उन्होंने कहा है कि खराब मौसम में घरों से बाहर न निकलें, अगर घर से बाहर हैं तो विशेष सावधानी बरतें।  सुरक्षित जगहों पर शरण लें, पेड़ के नीचे खड़े न रहे साथ ही बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में जाने से पहले मौसम के सामान्य होने का इंतज़ार करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator