Dr Abhishek Child Care

युवा आजसू को मिला नया नेतृत्व : विजय मोदक बने सरायकेला-खरसावां जिला प्रभारी, फूलदेव महतो को सहप्रभारी की जिम्मेदारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
युवा आजसू को मिला नया नेतृत्व
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चांडिल : संगठन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से AJSU Party की अनुषंगी इकाई युवा आजसू में जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। इस क्रम में चांडिल निवासी विजय मोदक को युवा आजसू का सरायकेला-खरसावां जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि फूलदेव महतो को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढे : ट्रांसजेंडर और गे लोगों के रक्तदान पर रोक क्यों? जानिए सरकार और विशेषज्ञों की पूरी दलील

यह घोषणा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष Sudesh Mahto के निर्देश पर केंद्रीय प्रधान महासचिव Ramchandra Sahis द्वारा की गई। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से युवा आजसू में प्रत्येक जिले के लिए एक प्रभारी और एक सहप्रभारी मनोनीत किए गए हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर विजय मोदक ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा पार्टी के केंद्रीय महासचिव Hare Lal Mahato का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठित कर पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि युवा आजसू संगठन को और सशक्त बनाने, युवाओं को नेतृत्व के अवसर देने तथा क्षेत्र में विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version