---Advertisement---

YouTube या Instagram: कौन-सा ऐप खाता है ज्यादा मोबाइल डेटा? जानिए पूरा सच

By Riya Kumari

Published :

Follow
YouTube या Instagram: कौन-सा ऐप खाता है ज्यादा मोबाइल डेटा? जानिए पूरा सच

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स का सबसे ज्यादा समय YouTube और Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स पर गुजरता है। लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर कौन-सा ऐप ज्यादा मोबाइल डेटा खर्च करता है। अगर आप भी रोज इन दोनों प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी जरूरी है।

यह भी पढे : WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: अब टाइप करते ही दिखेंगे स्टिकर्स, चैटिंग होगी और मजेदार

YouTube करता है सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोबाइल ऐप्स में YouTube सबसे ज्यादा डेटा खर्च करने वाले ऐप्स में से एक है। एक अध्ययन के मुताबिक, YouTube औसतन लगभग 2.3GB डेटा प्रति घंटे तक उपयोग कर सकता है, खासकर जब आप हाई-क्वालिटी वीडियो देखते हैं।

इतना ही नहीं, एक महीने में लगातार उपयोग करने पर यह ऐप लगभग 69GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकता है। इसका मुख्य कारण है कि YouTube पर अधिकतर कंटेंट वीडियो स्ट्रीमिंग के रूप में होता है, जो ज्यादा इंटरनेट डेटा लेता है।

Instagram भी खर्च करता है ज्यादा डेटा

Instagram भी कम डेटा इस्तेमाल नहीं करता। खासकर Reels, Stories और Live वीडियो देखने से डेटा तेजी से खर्च होता है। रिपोर्ट के मुताबिक Instagram औसतन 828MB प्रति घंटे तक डेटा इस्तेमाल कर सकता है।

अगर कोई यूजर लगातार Reels स्क्रॉल करता है, तो ऐप बैकग्राउंड में कई वीडियो पहले से लोड कर देता है, जिससे डेटा तेजी से खत्म हो सकता है।

क्यों ज्यादा डेटा खाता है YouTube

YouTube के ज्यादा डेटा खर्च करने के पीछे कई कारण हैं:

  • हाई-क्वालिटी वीडियो (HD / 4K)
  • लंबी अवधि के वीडियो
  • ऑटो-प्ले फीचर
  • बैकग्राउंड में वीडियो प्रीलोडिंग

इसी वजह से YouTube को सबसे ज्यादा डेटा खपत करने वाले मोबाइल ऐप्स में टॉप पर माना जाता है।

डेटा बचाने के आसान तरीके

अगर आपका मोबाइल डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो इन टिप्स को अपनाकर आप काफी डेटा बचा सकते हैं:

  • YouTube पर Video Quality 480p या 720p रखें
  • Instagram में Data Saver Mode ऑन करें
  • ऑटो-प्ले वीडियो बंद करें
  • Wi-Fi पर ही वीडियो डाउनलोड करें

अगर तुलना की जाए तो YouTube, Instagram के मुकाबले ज्यादा मोबाइल डेटा खर्च करता है, क्योंकि यह पूरी तरह वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। वहीं Instagram पर फोटो और टेक्स्ट कंटेंट भी होता है, इसलिए इसका डेटा उपयोग अपेक्षाकृत कम रहता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version