---Advertisement---

भुईयांडीह एग्रीको स्थित टिमकेन इंडिया लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर “जीरो एक्सीडेंट” नुक्कड़ नाटक का मंचन

By Riya Kumari

Published :

Follow
भुईयांडीह एग्रीको स्थित टिमकेन इंडिया लिमिटेड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर:  भुईयांडीह एग्रीको स्थित टिमकेन इंडिया लिमिटेड कंपनी परिसर में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर “जीरो एक्सीडेंट” विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन गीता थिएटर, जमशेदपुर के युवा कलाकारों द्वारा किया गया।

यह भी पढे : सोना देवी विश्वविद्यालय में बजट वेबिनार: “सबका साथ सबका विकास” पर छात्रों और विद्वानों ने साझा किए विचार

नाटक के माध्यम से कलाकारों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व, मोबाइल फोन का उपयोग, आपसी मित्रभाव को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। “जीरो एक्सीडेंट” विषय पर आधारित इस प्रस्तुति में बताया गया कि थोड़ी सी लापरवाही, आपका दुर्व्यवहार, शॉर्टकट करने की आदत किस प्रकार बड़े हादसे का कारण बन सकती है, वहीं सतर्कता और सुरक्षा नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

गीता थिएटर के कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और संवादों के माध्यम से उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि कार्यस्थल पर हेलमेट, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग और निर्धारित नियमों का पालन करना प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा हैं।

कार्यक्रम का आरंभ कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नाटक की सराहना की और इसे सुरक्षा जागरूकता के लिए एक प्रभावी माध्यम बताया। अंत में कलाकारों ने सभी से अपील की कि वे अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और “जीरो एक्सीडेंट” के लक्ष्य को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---