पूर्वी सिंहभूम में 7 माह से डीडीसी का पद खाली, विधायक सरयू राय ने विधानसभा में उठाया मामला

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर :  जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान पूर्वी सिंहभूम में विगत 7 माह से उप विकास आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने का मामला उठाया और सरकार से जानना चाहा कि इसका कारण क्या है ? क्या कोई योग्य अधिकारी इस पद के लिए सरकार को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ?

उन्होंने कहा कि उप विकास आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण जिला के उपायुक्त इस पद के प्रभार में है। जिस कारण से उपायुक्त के उपर कार्य का काफी बोझ बढ़ा है और आवश्यक कार्य समय पर निष्पादित नहीं हो पा रहे हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उन्होंने विशेषकर के जिला परिषद के सदस्यों द्वारा उनके कार्य लंबित रहने का उल्लेख किया और कहा कि पंचायती राज्य के कार्यों के निष्पादन के हित में और विकास कार्यों को त्वरित गति से अंजाम देने के हित में उप विकास आयुक्त की नियुक्ति अंत्यत आवश्यक है। उन्होंने सरकार से पूर्वी सिंहभूम में उप विकास आयुक्त की नियुक्ति शीघ्र करने की मांग सदन से की। जिस पर सभाध्यक्ष ने नियमन दिया कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले और यथोचित कार्रवाई करे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट