सोना देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स वीक के तीसरे दिन जुंबा और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोना देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स वीक के तीसरे दिन जुंबा और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय में चल रहे फ्रेशर्स वीक आगाज 2026 के तीसरे दिन नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए जुंबा अभ्यास और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

यह भी पढे : महाराष्ट्र में खुले खाने के तेल की बिक्री पर रोक, FDA का बड़ा फैसला; जानें क्या बदलेगा

जुंबा कोऑर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप से फिट और स्वस्थ रहने के लिए जुंबा एक बेहतर विकल्प है। लड़के-लड़कियां और महिला-पुरुष सभी आसानी से इसका अभ्यास कर सकते हैं। नियमित जुंबा करने से कैलोरी बर्न करने, वजन नियंत्रित रखने और शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने, स्टैमिना और लचीलापन बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत की धुन पर जुंबा का अभ्यास किया और पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि जुंबा जैसी गतिविधियां शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करती हैं।

वहीं, बैचलर इन फाइन आर्ट्स (BFA) विभाग की ओर से सहायक प्राध्यापक सुहास कुमार होरे के निर्देशन में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी पसंद के अनुसार थीम चुनने की स्वतंत्रता दी गई थी। कई विद्यार्थियों ने समूह बनाकर हिस्सा लिया, जबकि कुछ ने व्यक्तिगत रूप से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और स्वाभाविक प्रतिभा को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में पापिया, मनीषा, शाहिद और रंजीता की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं BFA और B.Pharm प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं अमृता और वर्षा को दूसरा स्थान मिला। इतिहास प्रतिष्ठा प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मनासी हेंब्रम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

फ्रेशर्स वीक के तहत आयोजित इन गतिविधियों ने नए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और फिटनेस को प्रदर्शित करने का अवसर दिया। विश्वविद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version