Advertisement 2

45 वाहनों से 2.50 लाख जुर्माना वसूला

By Riya Kumari

Published :

Follow
45 वाहनों से 2.50 लाख जुर्माना वसूला
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। यातायात डीएसपी नीरज और जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में एनएच-33 के – किनारे खड़े वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों की – अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के – खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढे : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा एक नवंबर को

इस दौरान सड़क किनारे नो-पार्किंग – में वाहन खड़ा करने वालों पर विशेष – रूप से कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की भी जांच की गई। जांच के दौरान कुल 45 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया।

इन वाहनों से कुल 2.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। डीएसपी नीरज ने बताया कि एनएच-33 पर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। खासकर भारी वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने से दूसरे वाहनों को

गुजरने में परेशानी होती है। इसे देखते हुए अभियान के दौरान ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और सड़क पर यातायात व्यवस्था को बाधित न करें।

अपराध पर लगाम के लिए शहर में बढ़ी पैदल गश्त हाल की आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार शाम एसएसपी के निर्देश पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की गई। साकची, गोलमुरी, सीतारामडेरा, बिष्टूपुर और कदमा समेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। टीमों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी गई। स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी भी ली गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version