सोशल संवाद / रांची : जेपीएससी के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (एफआरओ) परीक्षा में धांधली और पैसे के खेल का एक बड़ा मामला सामने आया है। सीआईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों परीक्षाओं में करीब 100 अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में पास कराने की सेटिंग की गई थी। केस में गिरफ्तार आरोपी अभय तिवारी और टीडीपीएल के निदेशक रामबीर सिंह के बयानों के अनुसार, पूरी परीक्षा प्रक्रिया में तीन अलग-अलग तरीकों से धांधली की जाती थी।
यह भी पढ़े : Fake ST Certificate Case: सुप्रीम कोर्ट ने MCGM इंजीनियर को दी राहत, पेंशन समेत रिटायरमेंट लाभ का आदेश
पीटी में प्रति छात्र पांच लाख रुपये के हिसाब से लगभग 100 अभ्यर्थियों से करीब पांच करोड़ रुपये की वसूली की गई थी। मुख्य परीक्षा में जिन छात्रों का उत्तर ठीक-ठाक लिखा होता था, उनके अंक बढ़ाने के लिए जांचकर्ताओं व प्रोफेसरों से संपर्क कर नंबर बढ़वाए जाते थे। इसके लिए हजारीबाग व रांची में अलग-अलग जगहों पर सॉल्वर गैंग के सदस्यों को बैठाकर उत्तर पुस्तिकाएं लिखवायी गई थीं।









