सोशल संवाद / जमशेदपुर : जून माह में कुल 24 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 11 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हुए। लापरवाही से वाहन चलाने वाले 475 लापरवाह चालकों से 27.25 लाख जुर्माना वसूलकर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। परिवहन विभाग की ओर से यह आंकड़ा शनिवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढे : राजधानी समेत 5 ट्रेनें 28 से 9 अगस्त तक डायवर्ट
उपायुक्त राजीव रंजन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने यात्री, मालवाहक वाहनों तथा स्कूल वैन पर ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया है।
समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि गलत दिशा में ड्राइविंग, सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं लगाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर स्पीडिंग आदि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण रहे, हालांकि समय-समय पर दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु आवश्यक कदम जरूर उठाए गए। नेशनल हाइवे के प्रतिनिधि
के निर्देश दिए। सलगाजुड़ी हनुमान मंदिर के समीप कॉन्केव मिरर और साइनेज लगाने, डिमना चौक से डिमना लेक की तरफ जाने वाली सड़क में आवश्यकतानुसार साइनेज और सड़क मरम्मत का निर्देश पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। डीटीओ ने बताया कि 3530 लोगों को लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस एवं 1521 को ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया गया।
555 टन खनिज जब्त, 35 लाख से अधिक जुर्माना
उपायुक्त राजीव रंजन ने बीते जून माह में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, सीओ, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई को नकाफी बताया है। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वे शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) ने बताया कि पिछले माह की गई 16 कार्रवाई में 511 टन बालू तथा 44 टन पत्थर जब्त करते हुए दो लोगों के को सुधारात्मक उपाय के तहत अगले एक माह में स्पीड गन, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट का मरम्मत करने का निर्देश दिया गया।
वहीं डीएसपी ट्रैफिक को हाईवे में अवैध पार्किंग के विरुद्ध निरंतर जांच अभियान चलाते हुए जुर्माना वसूलने की कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर हाट-बाजार के दिनों में विशेष जांच अभियान संचालित करने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई तथा 16 वाहन जब्त किए गए। साथ ही अवैध खनिज कारोबार करने वालों से 35.62 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। जून में एनजीटी के आदेश के अनुसार सभी बालू घाटों से बालू के उठाव पर पूर्णतः रोक का अनुपालन, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन, बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों की धरपकड़, ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम की कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









